न्यू शिवालिक नगर, हरिद्वार, प्रगति मार्ग फाउंडेशन द्वारा फ्री जन धन योजना कैंप का सफल आयोजन
प्रगति मार्ग फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आईडीबीआई बैंक के सहयोग से फ्री जन धन योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाता खोलने हेतु एक विशेष कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 5 की पार्षद श्रीमती शीतल पुंडीर तथा श्री गौरव पुंडीर ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया और लोगों को योजना संबंधी जानकारी प्रदान की।
आईडीबीआई बैंक की ओर से उपस्थित अधिकारी
श्री गौतम राज छिब्बर (क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक), श्री नितिन अग्रवाल (सहायक महाप्रबंधक), श्री शिवकांत (शाखा प्रबंधन), तथा आईडीबीआई बैंक रावली महदूद के शाखा प्रबंधक—इन सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों को जन धन योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया।
कैंप में न्यू शिवालिक नगर के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में खाते खुलवाए।
क्षेत्रवासियों ने प्रगति मार्ग फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की जन-हितकारी योजनाएँ आयोजित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर श्री आर. बी. शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, राजू, रीना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,