सरेराह दबंगई दिखाने वालों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ*
*शराब के नशे में बीच सड़क पर हुड़दंग कर रहे 03 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में*
*कोतवाली डालनवाला*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11/12/2025 को कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि आराघर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
सूचना पर चौकी आराघर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 03 व्यक्तियों (1) अमित पुत्र रघुवीर निवासी कुबडू तहसील घनौर जिला सोनीपत हरियाणा (2) मोनू पुत्र अशोक निवासी किलाई पोस्ट रोहतक जिला हरियाणा (3) मोहित पुत्र जगबीर सिंह निवासी कुबडू तहसील घनौर जिला सोनीपत हरियाणा को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने लाकर तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,