कोतवाली गंगनहर,दुष्कर्म के आरोपी को आई जी आई एयरपोर्ट नई दिल्ली से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस,शादी का झाँसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म कर अफ़्रीका भाग गया था आरोपी,आरोपी का लुक आउट नोटिस किया गया था जारी।
दिनांक- 04.07.24 को वादीया (पीड़िता) ने कोतवाली गंग नहर पर अभियुक्त साकिब द्वारा वादिया को बहला फुसलाकर ले जाना व शादी का झांसा देते हुए कई बार वादिया के साथ शारीरिक संबंध बनाना एवं साकिब व उसके भाई सारिक, फाजिल द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत वादिया को साकिब से शादी का झूठा आश्वासन देकर बिना शादी किए साकिब का अफ्रीका भाग जाना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 345/24 धारा 366/376(2)(ढ)/ 120B/506 IPC बनाम साकिब आदि पंजीकृत कराया गया था।
आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिसका लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आई जी आई एयरपोर्ट नई दिल्ली से अभियुक्त साकिब को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
*नाम पता अभियुक्तः-*
1- साकिब पुत्र कादिम निवासी खेलपुर नसरुल्लाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष।
*पुलिस टीमः-*
१- उप निरीक्षक करुणा रोकली
2- कांस्टेबल 1187 नितिन
३- कांस्टेबल 729 प्रभाकर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,