जिला हरिद्वार में स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार को Chandi Chowk और बहादराबाद क्षेत्र में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा और ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अब तक 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न अभियोगों में बंद किया जा चुका है तथा 50 से अधिक बसों का चालान किया जा चुका है।
जांच के दौरान टीम ने बसों में
• ओवरलोडिंग,
• बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन,
• परमिट की वैधता,
• ड्राइविंग लाइसेंस एवं चालक से जुड़े दस्तावेज,
• फिटनेस व बीमा,
साथ ही यात्रियों की सूची (Passenger List) की भी जांच की। कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी इत्यादि मार्गों पर नियमों का पालन किए बिना संचालित होती मिलीं।
अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुरक्षा और बस संचालन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी सख़्ती के साथ जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,