हरिद्वार पुलिस,SSP हरिद्वार के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस अलर्टज़स्कूल वाहन सुरक्षित… तो बच्चों का सफ़र भी सुरक्षित,आपके बच्चों की मुस्कान… हरिद्वार पुलिस की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी
SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संचालित स्कूल वैन, ऑटो एवं बसों की सतत चैकिंग हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए वाहनों के संचालन से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टर का वेरिफिकेशन, फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता, सीटिंग क्षमता, स्पीड लिमिट, फ़ायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक नियमों की गहन जांच की गई। उद्देश्य केवल एक—हर बच्चे की सुरक्षित स्कूल यात्रा।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों से बेहद सहज और मित्रवत माहौल में बात की। उनसे यह जाना गया कि ड्राइवर अंकल व कंडक्टर अंकल उन्हें किस प्रकार व्यवहार करते हैं तथा क्या वे यात्रा के दौरान स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं।
बच्चों ने पूरी निश्चिंतता के साथ अपनी बातें पुलिस टीम के साथ साझा कीं और पुलिस अंकल की उपस्थिति में स्वयं को सुरक्षित व आश्वस्त महसूस किया। इस संवाद से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
अभिभावकगण किसी भी प्रकार की असुविधा, संदेह या शिकायत की स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क करें।
आपकी सतर्कता और हमारा प्रयास मिलकर बच्चों की सुरक्षित व सुखद यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…