अवैध मेडिकल स्टोर्स/क्लीनिक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई,सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग के संयुक्त अभियान के तहत रावली महदूद के मेडिकल स्टोर्स और अवैध रूप से क्लिनिक संचालकों में अफरा तफरी,एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोरों को किया सीज।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के द्वारा उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के सख्त आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रावली महदूद में सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया , जिसके तहत रावली महदूद के कुल 12 मेडिकल स्टोर्स में अनियमितता पाए जाने पर और कुछ मेडिकल स्टोर्स उक्त कार्यवाही की भनक होने पर फरार हो गए थे के मेडिकल स्टोर्स मौके पर ही सील किये गए है ।
उत्तम मेडिकल स्टोर्स के द्वारा दवाइयों के स्टॉक चेक कर ड्रग विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जनपद में उक्त कार्रवाई जारी रहेगीl

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,