ग्राम घिस्सुपुरा में सहारा दीप ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
हरिद्वार जनपद के ग्राम घिस्सुपुरा में आज दिनांक 7 दिसंबर को सहारा दीप ट्रस्ट की ओर से मानवता और सेवा भाव के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। ठिठुरती ठंड के बीच यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र के असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने ग्राम घिस्सुपुरा के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और उन्होंने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि सहारा दीप ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। सर्दी के मौसम में हर वर्ष कंबल वितरण, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, बुजुर्गों की सेवा, स्वास्थ्य सहायता एवं आपातकालीन जरूरतों में मदद जैसे कार्य लगातार किए जाते हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी समाजसेवियों और ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा अभियान से जुड़ें, क्योंकि जनसहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।
अंत में सहारा दीप ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओंऊ, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद शुक्रिया व्यक्त किया गया, जिनकी बदौलत ग्राम जय घिस्सुपुरा में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।🌐 https://saharadeeptrust.com
📞 +917830623030

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,