एस0टी0एफ0 ने धर दबोचा 25 हजार का ईनामी अपराधी,थाना रानीपुर से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब डेढ साल से चल रहा था फरार,पुलिस टीम ने आरोपी को मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार।
““कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2024 में दिनांक 26.05.2024 को वादी मोहित कुमार पुत्र सत्यपाल नि0 ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 206/24 धारा 376(3) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया गया । जिसमें दौराने विवेचना आरोपी *आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा जिला कानपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष* का नाम प्रकाश में आया ।”
““उक्त आरोपी घटना के उपरान्त से लगातार फरार एवं वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु रानीपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये आरोपी के पते पर कई बार दबिशें दी गयी, लेकिन उक्त आरोपी लगातार फरार एवं गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसके विरूद्ध रानीपुर पुलिस द्वारा कुर्की की कार्यवाही भी की गयी, एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त अपराधी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।”
““उक्त ईनामी अपराधी की तलाश हेतु S.T.F देहरादून पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये आज दिनांक 07.12.2025 को बलौन्गी फ्लाईओवर के नीचे मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया, आरोपी को कल मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा ।”
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा जिला कानपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष ।
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2- कानि0 644 रमेश रावत, कोतवाली रानीपुर
*S.T.F टीम-*
1. अ0उ0नि0 मनोज बेनिवाल, S.T.F टीम देहरादून
2. हे0का0 अर्जुन सिंह रावत, S.T.F टीम देहरादून
3. का0 बीरेन्द्र राणा, S.T.F टीम देहरादून
4. का0 दीपक चन्दोला, S.T.F टीम देहरादून
5. का0 रवि पन्त, S.T.F टीम देहरादून

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…