दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 33वें अन्तर्विद्यालयी आशुचित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*
*हरिद्वारा एवं रूड़की के 21 विद्यालयों से लगभग 1000 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग*
’दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को 33वाँ अन्तर्विद्यालयी आशुचित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार एवं आस-पास के 21 विद्यालयों से लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ’
भारतीय परिवेश लगातार परिवर्तित हो रहा है ऐसे में बच्चों की काल्पनिक उड़ान भी निरंतर बढ़ती जा रही है इसी उड़ान को पंख देने हेतु दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस कला प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों जैसे पार्क में एक दिन, मेरे पालतू जानवर, यदि मैं जानवरों से बात कर सकता, किसी लोककथा का दृश्य, मेरी सबसे अच्छी मित्र, प्रौद्योगिकी रहित दुनिया, मेरे शहर का बदलता स्वरूप, भारत 2040ःमेरा विज़न, हरिद्वार- जहाँ आध्यात्मिकता गंगा से मिलती है, मेरा खुशियों भरा स्थान, भारत के पर्व एवं त्योहार, भारत की सांस्कृतिक विरासत आदि पर बच्चों ने चित्र कला के माध्यम से अपनी अभिव्यक्तियों को कागज पर पेंसिल एवं रंगो द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक चित्र बनाए। किसी ने हरिद्वार का ओम घाट बनाया तो किसी ने हरकी पौड़ी का सुंदर चित्रण किया प्राकृतिक दृश्यों से लेकर जीव-जंतुओं अंतरिक्ष, गंगा के पावन तटों, लोककथाओं के दृश्य एवं विकसित भारत के मनमोहक दृश्य बनाएं। छोटे बच्चों ने अपने मनपसंद कार्टून चरित्रों एवं परियों की भी चित्रकारी भी की । बच्चों का उत्साह एवं रचनात्मकता देखते ही बन रहा था। रगंबिरंगे परिधानों में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे मैदान में पुष्पों की भांति पुलकित हो रहे थे।
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं उनके प्राचार्यों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कला बच्चों एवं बड़ों सभी की कल्पना को उडान देते हुए जीवन को रचनात्मकता एवं सकारात्मकता प्रदान करती है। कला प्रतियोगिता के इस बार के विषय बहुत ही समसामयिक एवं रोचक है व हम सभी को बढ़ते भारत एवं इसकी विरासत एवं संस्कृति को उजागर करने के साथ-साथ आधुनिक दुनिया से रूबरू करा रहे हैं। बच्चों की कला कौशल को देखकर अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नही हैं तथा भारतीय कला का अस्तित्व सदैव उत्तरोत्तर आगे बढ़ता ही रहेगा। आज इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का डीपीएस रानीपुर में आना विद्यालय के वातावरण को आलौकिक बना रहा है। मधुर संगीत के मध्य बच्चों को तल्लीनता के साथ चित्र बनाते देखना वास्तव में एक सुखद अनुभव है। यह कला संगम सभी विद्यालयों का डीपीएस रानीपुर व इस प्रतियोगिता के प्रति स्नेह दर्शाता है।
डीपीएस रानीपुर द्वारा पिछले 32 वर्षों से यह प्रतियोगिता निरंतर आयोजित की जाती रही है। इस प्रतियोगिता में बच्चों के साथ साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इसमें भाग लेने का अवसर दिया जाता है तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों के साथ साथ भारत की संस्कृति एवं गौरव से रूबरू कराने का प्रयास किया जाता है।
इस आशु चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा प्रेप से कक्षा बारह तक के बच्चों के लिए थी जिन्हें आठ खण्डों में बांटा गया था। आकांक्षा विद्यालय के विशेष बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ-चढ कर भाग लिया साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी प्रतियोगिता मे स्थान दिया गया था।
प्रतिभागी विद्यालय इस प्रकार है-
(मॉन्टफोर्ट रुड़की, गुरुनानक एकेडमी, यूपीएस, साई संस्कार, शीफ़ील्ड, बटरफ़्लाई, होली एंजेल्स, सेंट मैरी, मुंजाल, दीक्षा राइजिंग स्टार, माँ वैष्णो देवी जूनियर हाईस्कूल, आर्यन हेरिटेज स्कूल, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री राम विद्या मंदिर (श्यामपुर), न्यू सेंट थोमस रोशनाबाद, माँ सरस्वती, शिवालिक हाइट्स, आकांक्षा, आचार्यकुलम व डीपीएस रानीपुर) ने भाग लिया
इस प्रतियोगिता का संयोजन डीपीएस रानीपुर के कला विभाग द्वारा किया गया। परिणामों की घोषणा जनवरी माह में की जाएगी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 33वें अन्तर्विद्यालयी आशुचित्रकला प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन…हरिद्वारा एवं रूड़की के 21 विद्यालयों से लगभग 1000 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग…

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…