ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में दून पुलिस ने कार्यवाई करते हुए, चरस तस्करी कर रहे 3 तस्करों को किया गिरफ्तार…अवैध चरस, नगदी व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद…
जल्दी पैसा कमाने के लालच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे,नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन,मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 329 ग्राम अवैध चरस, ₹ 19000 नगद तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद,जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त हो गए थे अभियुक्त,नशा करने वाले स्थानीय लोगो को चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त।
*थाना सेलाकुई*
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 03/12/25 को 03 अभियुक्तों 1- अंकेश राठौर 2- उमेश 3- रमेश कुमार को 329 ग्राम अवैध चरस तथा 19000 ₹ नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29/27/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या Uk16 D- 4395 को सीज किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं, काम के दौरान उनकी नरेश नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसके द्वारा उन्हें चरस बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गए। उक्त बरामद चरस को भी अभियुक्त नरेश से खरीदकर लाए थे, जिसे वे नशा करने वाले स्थनीय लोगो व शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तगणो से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- अंकेश राठौर पुत्र देवदास निवासी ग्राम राडू थाना त्यूनी, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष
2- उमेश पुत्र सुंदास निवासी उपरोक्त, उम्र 27 वर्ष
3- रमेश कुमार पुत्र हमी राम निवासी ग्राम मसरा, थाना कुफरी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 329 ग्राम अवैध चरस
2′- स्कूटी संख्या Uk16D-4395
3- ₹ 19000 नगद
*नाम पता वांछित अभियुक्त*
1- नरेश निवासी कटियाल, त्यूनी, देहरादून
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
4- हे0कां0 महेंद्र सिंह
5- कां0 उपेंद्र
6- कां0 फरमान
7- कांस्टेबल सुधीर

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…