हरिद्वार पुलिस,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च,संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस हर वक्त अलर्ट मोड में,SP देहात के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च—संदिग्धों पर कड़ी निगरानी जारी,पुलिस बल, BDS टीम, PAC व लोकल इंटेलिजेंस की संयुक्त चेकिंग।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में आज पिरान कलियर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा व सतर्कता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
क्षेत्र में भीड़ एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों, बाज़ारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा सके।
अभियान के दौरान पुलिस बल, BDS टीम, पीएसी एवं स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग, सत्यापन एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई।
साथ ही आमजन को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी सतत व प्रभावी रूप से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में पूर्णतः सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,