सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त विधानसभा रानीपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल कबड्डी एथलेटिक्स पिट्ठू चम्मच दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लगभग 250 से अधिक बालक बालिकाओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा रानीपुर विधायक आदेश चौहान शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा सहित जनप्रतिनिधियो ने शामिल होकर बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन कौशल के विकास में है।
खेल हमें स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह सहयोग, अनुशासन और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।
शारीरिक रूप से ये हृदय और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और फिटनेस बढ़ाते हैं। मानसिक रूप से, खेल तनाव कम करते हैं, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सामाजिक रूप से, ये टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।
फाइनल टीमें 22दिसम्बर से 24 दिसंबर को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी फाइनल प्रतियोगिताएं स्टेडियम रोशनाबाद में संपन्न होगी।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल परमिंदर सिंह हीरा सिंह बिष्ट संजीव चौधरी लव शर्मा रितु ठाकुर पंकज कुमार मनोज सिंह विक्रम भुल्लर कैलाश भंडारी बिंदर पाल लज्जाराम अंशुल शर्मा
धर्मवीर सिंह, सूबे सिंह,मनोज कुमार, अरविन्द कुशवाह,पंकज बागड़ी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,