ऋषिकुल मैदान में भव्य सहकारिता मेले का हुआ उद्घाटन,भाजपा विधायक मदन कौशिक रानीपुर विधायक आदेश चौहान और महापौर किरण जैसल ने किया उद्घाटन।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरिद्वार मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही है स्वयं सहायता समूह व सहकारिता के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है बहुत उद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां इंपैक्स अब बचत करने एवं ऋण देने तक सीमित नहीं है डिजिटल हो गई है एम पैक्स आधार सेवा केंद्र जन सुविधा केंद्र जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है इससे आम जन को जरूरी सुविधाएं घर पर मिलने लगी है आज मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में सात दिवसीय सहकारिता मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार से समृद्धि का मंत्र दिया
रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सहकारी समितियो के विकास व किसानों को संगठित करने के उद्देश्य से 2021 में सहकारिता मंत्रालय शुरू हुआ पशुपालन मछली पालन फूलों की खेती जैसी गतिविधियों के लिए सहकारी समितियां के माध्यम से ₹500000 तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है एक लाख का व्यक्तिगत ऋण दिया जा रहा है इससे महिलाओं का कौशल व परिश्रम बढ़ाने के साथ वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है
हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रदेश में 1.67 लाख लखपति दीदी बनी है पीएम मोदी की भावना को सार्थक करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड ने सहकारी समितियां को पूर्ण करने की दिशा में काम शुरू किया प्रदेश की 672 एम पैक्स कंप्यूटर से जुड़ चुकी है 24 एम पैक्स जन औषधि केंद्र चला रही है
प्रदेश की 5511 में से 3838 समिति का ब्यौरा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड हो चुका है किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मोटे अनाज को प्रोत्साहित करते हुए पिछले वर्ष 4270 रुपए रहा मड़वे का एमएसपी इस बार 4886 प्रति कुंतल किया है दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण पेंशन समिति अन्य योजनाओं को उल्लेख किया आदर्श हरिद्वार के तहत किया जा रहे विकास कार्यों को गिनाया
आज के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक सुशील त्यागी प्रमोद चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, चंदन चौहान,लव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल आशु चौधरी तरुण नैयर प्रीति गुप्ता राजू उपस्थितरहे
ऋषिकुल मैदान में भव्य सहकारिता मेले का हुआ शुभारंभ…भाजपा विधायक मदन कौशिक रानीपुर विधायक आदेश चौहान और महापौर किरण जैसल ने किया उद्घाटन…

More Stories
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…
ऑपरेशन प्रहार: सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 हुड़दंगी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों से वसूला जुर्माना, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान…