आज एस-एम-ए-यू इंटरनेशनल इंडस्ट्री ऐंड ट्रेड चैंबर्स ने इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस ऐंड ट्रेनिंग सेंटर (ई-एस-टी-सी), रामनगर के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।
“एमएसएमई के लिए एआई टूल्स पर चर्चा” विषय पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) – ESTC रामनगर द्वारा आयोजित
इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर (ESTC), रामनगर द्वारा “एमएसएमई के लिए एआई टूल्स पर चर्चा” विषय पर मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मीटिंग हॉल, सिडकुल ऑफिस, 5वीं मंजिल, पेंटागन मॉल, सिडकुल, हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई एवं फैकल्टी सदस्यों को नवीन Artificial Intelligence (AI) टूल्स, उनके उपयोग, तथा एमएसएमई सेक्टर में एआई आधारित समाधानों को अपनाकर उत्पादन क्षमता, दक्षता और निर्णय-निर्माण को सशक्त बनाने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने व्यापार ऑटोमेशन, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा विश्लेषण, तथा साइबर सुरक्षित डिजिटल संचालन से जुड़े विभिन्न एआई टूल्स की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा एमएसएमई में एआई एकीकरण से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की। ESTC भविष्य में भी ऐसे क्षमता-विकास कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उत्तराखंड सहित पूरे देश के एमएसएमई को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।
एसएमएयू व (ईएसटीसी), रामनगर के द्वारा आयोजित की गई बैठक में…एमएसएमई के लिए एआई टूल्स पर हुई चर्चा” विषय पर मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन…

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,