कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, लगी हाथ बड़ी कामयाबी,ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01 तस्कर को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दबोचा,आरोपी के कब्जे से 4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों
(अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग टीमों का गठन कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में दिनांक 29.11.2025 को दौराने चेकिंग नहर पटरी, निकट लाल पुल पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा,
निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार को 4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ हिरासत में लिया।
व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 687/2025, NDPS एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार
*बरामदगी*
4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 समीप पाण्डेय
2. का0 सुनील शर्मा
3. का0 अर्जुन चौहान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,