माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के तत्तवाधान में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा “संविधान दिवस” के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल में, माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री गुहानाथन नरेंद्र जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय वरिष्ठ न्यायामूर्ति उत्तराखंड, उच्च न्यायालय / कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री मनोज तिवारी जी, न्यायामूर्ति रविन्द्र मैठानी जी. न्यायामुर्ति श्री पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति श्री सुभाष उपाध्याय जी, न्यायमुर्ति आलोक मेहरा जी. डायरेक्टर उजाला श्री प्रदीप पंत जी रजिस्ट्रार जनरल श्री योगेश गुप्ता जी. रजिस्ट्रार विजिलेंस श्री सुबीर कुमार जी, एडवोकेट जनरल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन नैनीताल, मेंबर सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप मणी त्रिपाठी जी, ओ०एस०डी० श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी. सचिव हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी, सी० जे०एम० नैनीताल व जनपद नैनीताल के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, नैनीताल बार एसोशिएसन के सम्मानित अधिवक्तागण व स्थानीय स्कूल कॉलेज से आए छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार को पूरे प्रदेश में “द्वितीय बेस्ट परफॉर्मिंग डी०एल०एस०ए० ऑफ स्टेट” के लिए प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान डी०एल०एस०ए० देहरादून व तृतीय स्थान डी०एल०एस०ए० नैनीताल का रहा।
सचिव डी०एल०एस०ए० हरिद्वार द्वारा बताया गया कि डी०एल०एस०ए० हरिद्वार के अंतर्गत पूरे वर्ष की गई कार्यशैली तथा समाज के वंचित वर्ग को सस्ता व शुलभ न्याय प्रदान करने के प्रतिबद्धता व पूरे जनपद में निशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम वैकल्पिक समाधान मध्यस्थता लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, वृहद्धस्तरीय नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, बच्चों व महिलाओं, वरीष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों के अधिकारों, चन नागरिकों व वंचित समुदायों के विधिक अधिकारों के व्यापक प्रचार प्रसार इत्यादि कार्य हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी के मार्गदर्शन व दिशानिर्देशों के अनुसार समस्त गतिविधियां पूरी डी०एल०एस०ए० टीम के अंतर्गत अधिवक्तागण, कर्मचारीगण व अधिकार मित्रों के सहयोग से यह सफलता हासिल की गई है। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर व उनकी टीम को
शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों की सराहना की गयी। वर्ष 2025 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा मुख्यतः जो कार्य किये गये जिनमें जागरूकता शिविर 6203, रैलियो 14 ,कार्यशाला / ट्रैनिंग 30, उतराखण्ड यौन अपराध एंव अन्य अपराधों से पीडित / उत्तरजीवी महिलाओं हेतु प्रतिकर योजनाओं के अन्तर्गत 58 को लाभान्वित किया गया, विधिक कानूनी सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत जरूरतमन्द व्यक्तियों को 8845 विधिक सहायता प्रदान की गई।

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…