अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही,छापेमारी के दौरान 01 डम्पर व 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज।
दिनांक 29.11.2025 को हद्दीपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा टीम गठित कर सोहलपुर रोड पर अवैध खनन के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान 3 अवैध खनन वाहन
1. UP12BH9559 ट्रैक्टर मय ट्रॉली चालक इसरार पुत्र हबीब, निवासी ग्राम तेल्लीवाला, थाना कलियर हरिद्वार
2. UK17U2383 ट्रैक्टर मय ट्रॉली
चालक मोहित पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम बेडपुर, थाना कलियर हरिद्वार
3. UK14CA9045 डम्पर
चालक मुस्तफा पुत्र मुर्तजा, निवासी भारापुर भौंरी, थाना बहादराबाद हरिद्वार
को खनन सामग्री (मिट्टी व रेत) सहित पकड़ा गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों को कब्जे में लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस की सुरक्षा हेतु रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा।
साथ ही दिन में यदि कोई खनन वाहन चलता पाया गया तो आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
*विवरण*
1. UP12BH9559 – ट्रैक्टर ट्रॉली
2. UK17U2383 – ट्रैक्टर ट्रॉली
3. UK14CA9045 – डम्पर
*पुलिस टीम*
1. रविन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष)
2. उ0नि0 शहजाद अली
3. का0 राहुल चौहान
4. का0 फुरकान

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…