एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही,निजी शिक्षण संस्थान में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुची पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम,रेन्डमली 100 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट,ड्रग्स परीक्षण कराये जाने हेतु सभी छात्रों से पुनः मौके पर भराये गये कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र,शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की दी जानकारियां,दून पुलिस की पहल का स्थानीय व अन्य राज्यों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने की प्रशंसा*
*थाना प्रेमनगर*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण सस्थांनो में पडने वाले सभी छात्र-छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। जिसके क्रम मे आज दिनांक 29.11.25 को पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया गया। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से 100 छात्र-छात्राओं के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किये गये। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।
दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र-छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्प्रणाम की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन तथा डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट व ब्लड टेस्ट किये जा चुके है । निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा दून पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई साथ ही कई छात्र छात्राओं द्वारा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी अपने अभिभावको भी दी गई। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा भी दून पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।

More Stories
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…
ऑपरेशन प्रहार: सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 हुड़दंगी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों से वसूला जुर्माना, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान…