कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की धर-पकड़ लगातार जारी,ज्वालापुर पुलिस द्वारा स्कूटी एविएटर से स्मैक ले जाते एक व्यक्ति को दबोचा,क़ब्ज़े 08.55 ग्राम स्मैक 02 मोबाइल फ़ोन व 300 रूपए नगद बरामद किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा, नशीली दवाइयाँ/इंजेक्शन आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई।
उक्त अभियान के तहत दिनांक 26/27-11-2025 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी, रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अमजद अली पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला हज्जाबान, कोतवाली ज्वालापुर को स्कूटी UK-08-AU-0281 के साथ रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 8.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी ड्रग्स डिटेक्शन किट द्वारा तस्दीक की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 682/2025 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*बरामदगी*
1. 8.55 ग्राम अवैध स्मैक
2. स्कूटी एविएटर संख्या – UK-08-AU-0281
3. 02 मोबाइल फोन
4. ₹300 नगद
*पकड़ा गया आरोपी*
अमजद अली, पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला हज्जाबान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 राकेश सिंह
2. कांस्टेबल दिनेश
3. कांस्टेबल मनोज डोभाल

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…