हरिद्वार। प्रतिबंधित ऑटो पार्टस की बिक्री पर परिवहन विभाग द्वारा दुकानों पर छापेमारी कर सामान जब्त करने को लेकर बुधवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने एआरटीओ निखिल शर्मा से वार्ता की। इस दौरान अवधूत मंडल व्यापार मंडल के व्यापारी भी शामिल रहे। वार्ता के दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी नहीं रखते हैं। व्यापारियों को इस बात की जानकारी नहीं है कि एक्ट के अनुसार किन पार्टस को प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए दुकानों पर छापेमारी और सामान जब्त करने से पूर्व व्यापारियों को जागरूक किया जाना चाहिए था। एकतरफा छापेमारी जैसी कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही प्रशासन का सहयोग करते हैं।
विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों से बातचीत कर कुछ समय देना चाहिए था। जो सामान प्रतिबंधित है। व्यापारी उसकी बिक्री नहीं करेंगे। लेकिन व्यापारियों का नुकसान भी नहीं होना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी एआरटीओ निखिल शर्मा को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं विभाग के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने की बात रखी। वार्ता के दौरान एआरटीओ निखिल शर्मा ने कहा कि जल्द ही कार्यशाला का आयोजन कर मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी व्यापारियों को दी जाएगी और प्रतिबंधित सामान की बिक्री को लेकर जागरूक किया जाएगा। जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विरोधाभास उत्पन्न ना हो। वार्ता के उपरांत विभाग द्वारा व्यापारियों से जब्त किया गया सामान कर वापस कर दिया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार ही बिक्री करने के निर्देश दिए। इस दौरान योगेश भारद्वाज, रविकांत शर्मा, मनीष सेठी, अंकित सेठी, धीरेंद्र गुप्ता, सतीशचंद्र शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,