रानीपुर पुलिस का लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो का सत्यापन अभियान जारी,टिहरी विस्थापित कालोनी एवं सुमननगर क्षेत्र में पुलिस टीमो ने चलाया सत्यापन अभियान,मौके पर पुलिस टीमो ने कुल 145 किरायेदारो का कराया सत्यापन सत्यापन न कराने पर 04 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।”
““उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक-23.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री शान्ति कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानो *टिहरी विस्थापित कालोनी एवं सुमननगर क्षेत्र* में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।”
““अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 145 किरायेदारो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर *04 मकान मालिक का मौके पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये 40,000/- रू0 के कोर्ट चालान किये गये।*
““रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।”
*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 04 कोर्ट चालान (धनराशि 40,000/-रू0)
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर
3- अ0उ0नि0 अशोक कुमार, कोतवाली रानीपुर
4- हे0का0 262 जितेन्द्र चौधरी, कोतवाली रानीपुर
5- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,