थाना सिडकुल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान एवं पैदल गश्त लगातार जारी,संदिग्ध गतिविधियों के दृष्टिगत थाना सिडकुल क्षेत्र में पैदल गश्त आयोजित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशों के क्रम में जनपद में पैदल मार्च हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 23/11/2025 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा उपलब्ध पुलिस बल के साथ रावली महदूद बाजार, चौहान मार्केट तथा इंद्रलोक कॉलोनी क्षेत्र में पैदल गश्त संचालित की गई।
गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने हेतु दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।
अवैध अतिक्रमण व अन्य अव्यवस्थाओं के लिए 25 दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।
मेडिकल स्टोर संचालकों को अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मकान मालिकों को 100% किरायेदार सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।
क्षेत्र में सुरक्षा की भावना स्थापित करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना सिडकुल पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार पैदल गश्त लगातार जारी रहेगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,