थाना सिडकुल,लाल नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कॉर्पियों सवार को पड़ा भारी,वीआईपी बनने का शौक पड़ा भारी, स्कॉर्पियो सीज।
आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था हेतु वाहनों की चेकिंग करने के आदेश श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए थे जिसके परिपेक्ष में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी , इस दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसका नम्बर UK08AP7766 था जो कि पुलिस की लाल नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए किर्बी चौक की तरफ आई जिसको रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को टिबड़ी निवासी शिवम चल रहा था, जिसके द्वारा उक्त वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, वाहन को भली भांति चेक करके कब्जे में लेकर एमबी एक्ट में सीज कर थाने में दाखिल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,