कोतवाली लक्सर,नशा तस्करों के विरुद्व हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,बाइक से स्मैक तस्करी करते नशा तस्कर दबोचा,12.27 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दिनांक 12.11.2025 को मोटर साइकिल से स्मैक की तस्करी करते हुए अभियुक्त अहसान पुत्र परवश को 12.27 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्व पूर्व में भी थाने पर मु0अ0सं0 31/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है तथा अन्य कही थानो पर भी अभियुक्त के विरुद्व अवैध नशीले पदार्थ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है।जिसके सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 1134/25 धारा 8/21 /60 एनडीपीएस एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अहसान पुत्र परवश निवासी लादपुर कलां कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र-32 वर्ष
*विवरण बरामदगी-*
1-अभियुक्त से बरामद कुल 12.27 ग्राम अवैध स्मैक
2- इलेक्ट्रानिक तराजू
3- मोटर साइकिल UK17E 5807
*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 लोकपाल परमार-कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 विपिन कुमार-कोतवाली लक्सर
3-हे0कानि0 शमशेर खां-कोतवाली लक्सर
4-हे0कानि0 राजपाल सिंह -कोतवाली लक्सर

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,