थाना श्यामपुर,नशे पर लगाम लगाने में जुटी हरिद्वार पुलिस,मादक पदार्थो के तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम,02 किलो 98 ग्राम गांजा सहित 01आरोपी को धर दबोचा।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध जिसमे उच्चाधिकारीगणो के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिग अभियान के दौरान श्यामपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 11.11.2025 नियमित चैकिंग/ गश्त के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर पार्किग चण्डीघाट से 01आरोपी अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को अवैध गांजा सहित धर दबोचा।
आरोपी ने पूछताछ में यह अवैध मादक पदार्थ शिवा उर्फ लडडू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार से लेना बताया है।
जिसकी धरपकड हेतु थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। स्मैक/चरस/गांजा/शराब की ब्रिकी करने वालों का चिन्हीकरण कर कार्यवाही लगातार जारी है । अवैध मादक पदार्थ कि विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
*नाम व पता आरोपी–*
अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण-*
02 किलो 98 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 नवीन चौहान
2- कां0अनिल रावत
3- कां0 तेजेन्द्र सिंह

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…