हरिद्वार: देश की राजधानी दिल्ली लाल किले के नजदीक हुए धमाकों के बाद हरिद्वार में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में भी सोमवार देर रात से ही पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मंसा देवी और चंडी देवी मार्गों सहित तमाम संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का घेेरा और मजबूत कर दिया गया है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने प्रमुख प्रवेश मार्गों—कनखल, भीमगौड़ा, पुल जटवाड़ा और चंडीघाट—पर वाहनों की गहन जांच की। बाइक से लेकर चारपहिया तक सभी वाहनों की तलाशी ली गई।कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमा पड़ा, लेकिन लोग खुद पुलिस का सहयोग करते नजर आए। खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान
हरिद्वार: दिल्ली के लाल किले के गेट नंबर एक के पास धमाके की घटना के बाद हरिद्वार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों—हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल और गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।
नगर कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली, रानीपुर कोतवाली और सिडकुल थाना क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस ने कर कर रही चेकिंग ।
संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी से भी बारीकी से नजर रखी जा रही है
हरिद्वार पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,