बीएचईएल में जारी है “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” निषेध अभियान।
हरिद्वार, 10 नवम्बर: बीएचईएल उपनगरी में “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए, नगर प्रशासन विभाग एवं नगर पालिका परिषद (शिवालिक नगर) द्वारा, इस दिशा में निरंतर संयुक्त जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत शिवालिक नगर तथा सेक्टर – 4 पीठ बाजार क्षेत्र में, सघन जांच अभियान चलाकर लगभग 17 किलो ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ जब्त किया गया तथा 50 से अधिक चालान भी जारी किए गए ।
इस कार्रवाई के संदर्भ में बीएचईएल के नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने कहा कि सेक्टर – 1 बाजार में भी, बीएचईएल नगर प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर के द्वारा संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया तथा उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया कि इस दिशा में आगे भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रहेगा, जिससे उपनगरी क्षेत्र को पूरी तरह ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ मुक्त बनाया जा सके ।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य, बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाना है । बीएचईएल नगर प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः करें । इस दिशा में दुकानदारों एवं आम नागरिकों को, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी देने हेतु, उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं ।

More Stories
हरिद्वार में पुलिस का सख्त अभियान: सिडकुल थाना गेट के सामने हुड़दंग मचाने वाले दो हुड़दंगी किए गिरफ्तार,कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हुई कार्यवाई…
पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष…
दीपावली अभियान: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर एक्शन, धनपुरा और पदार्था क्षेत्र में मिठाई इकाइयों पर छापा, गंदगी मिलने पर बताशा यूनिट को नोटिस…