थाना पिरान कलियर…विदेश से आई धमकी भरी कॉल पर एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन,कलियर पुलिस व सीआईयू का संयुक्त ऑपरेशन रहा सफल,रंगदारी प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी,लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर माँगी गई थी 30 लाख की फिरौती,आरोपी ने विदेश गए अपने साथी से कराई पीड़ित को धमकी भरी कॉल,आरोपी ने आर्मेनिया में बैठे अपने साथी को कराए थे वादी व वादी के भाई का मोबाइल नंबर उपलब्ध,पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की एसएसपी द्वारा की गई घोषणा।
दिनांक 30.10.2025 को वादी रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम धनौरी थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार को मोबाइल नंबर +971542******* से धमकी भरी कॉल आने व 30 लाख रुपए रंगदारी मांगने के संबंध में थाना पिरान कलियर पर मुकदमा अपराध संख्या 284/25 धारा 308(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा मामले की सत्यता व घटना के सफल अनावरण हेतु अलग अलग टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसपर पिरान कलियर पुलिस और CIU की संयुक्त टीम को प्रकाश में आए मोबाइल नंबर का संबंध ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा पाया गया।
अधिक पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अजय हुड्डा जो आर्मेनिया में नौकरी करने गया है उसको उसके साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद द्वारा वादी व वादी के भाई का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, जिसपर अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से धमकी भरी कॉल की थी।
जिसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय हुड्डा अभी फरार है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ने मोटी कमाई करने के चलकर में आर्मेनिया में बैठे साथी के साथ प्लान बनाकर वादी को कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख की रंगदारी माँगी थी।
*नाम पता अभियुक्त*-
1- आशीष सैनी पुत्र धनीराम सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
*वांछित अभियुक्त-*
1- अजय हुड्डा पुत्र सुरेश निवासी ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा
*बरामदगी-*
1-अभियुक्त का घटना मे प्रयुक्त मोबाईल फोन
*पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार
व0उ0नि0 बबलू चौहान
उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान
हे0का0 सोनू कुमार
*CIU टीम-*
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
हे0का0 चमन सिंह
हे0का0 मनमोहन भण्डारी
का0 महिपाल सिंह
का0 राहुल नेगी

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,