खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर चार दिवसीय अण्डर-17 आयु वर्ग के बालको की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 05 नवम्बर, 2025 से किया जा रहा है। *प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदो तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम सहित कुल 14 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा।* प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 06 नवम्बर 2025 को खेले गये मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहें-
प्रतियोगिता का पहला मैच-
जनपद हरिद्वार एवं जनपद टिहरी के मध्य खेला गया जिसमे जनपद हरिद्वार की टीम ने जनपद टिहरी को 10-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच-
जनपद उधमसिंह नगर एवं जनपद चमोली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद उधमसिंह नगर ने जनपद चमोली को 6-1 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच-
जनपद चम्पावत एवं जनपद उत्तरकाशी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद चम्पावत ने जनपद उत्तरकाशी को 13-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का चौथा मैच-
जनपद देहरादून एवं जनपद अल्मोडा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद देहरादून ने जनपद अल्मोडा को 8-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का पाँचवा मैच-
जनपद पिथौरागढ एवं रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पिथौरागढ ने रानीखेत को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का छठवा मैच-
जनपद रुद्रप्रयाग एवं जनपद टिहरी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद टिहरी ने जनपद रुद्रप्रयाग को 5-1 से हराकर मैच अपने नाम किया ।
प्रतियोगिता का सातवा मैच-
जनपद हरिद्वार एवं जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमे जनपद हरिद्वार की टीम ने जनपद नैनीताल को 08-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
इस अवसर पर,श्रीमती शबाली गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार, श्री प्रदीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी, श्री प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री विक्रम सिंह कनिष्ठ सहायक, श्री दीपक चन्द जोशी, श्रीमती शिखा बिष्ट सहायक प्रशिक्षक, श्री सौरव पटवाल, एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में श्री अमित कटारिया, श्री गोविन्द लटवाल, श्री अश्वनी कुमार, श्री विजयपाल, श्री सुमित चौहान, श्री रुपिन यादव, श्री सौरभ पटवाल, श्री मुनीर रासिद निर्णायक रहे।
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती के अवसर पर चार दिवसीय अण्डर-17 राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन… 13 जनपदो तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम सहित कुल 14 टीमें कर रही प्रतिभाग….

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,