सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 19 व्यक्तियों मौके से पकड़ा गया*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 02/11/2025 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 19 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 4750/-* संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार कोतवाली ज्वालापुर
2- SI समीप पाण्डेय प्रभारी चौकी रेल
3- SI रविन्द्र जोशी
4 का0 अमित गौड़, राजेश बिष्ट, रवि, सतवीर सिंह, प्रमोद पुरोहित, सुरेंद्र, अंकित कवि चेतक कर्मी

More Stories
अंकिता भंडारी प्रकरण: सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर सख्त हरिद्वार पुलिस, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले—झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई,उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को नार्को टेस्ट से जोड़ना भ्रामक, कानून के तहत हो रही कार्रवाई: SSP नवनीत सिंह…
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज, तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…