कोतवाली रानीपुर,नशा तस्करो के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,स्मैक की तस्करी कर रहा संदिग्ध मो0सा0 सहित धर दबोचा,कब्जे से 06.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कल दिनांक 12.10.2025 को दौरान चैकिंग सुमन नगर सलेमपुर तिराहा के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 06.55 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 30,000/- रू0) बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सलेमपुर से लेकर आया था और बेचने के लिए हरिद्वार जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 416/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*विवरण आरोपित-*
शुभम पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी शिव मंदिर के पास गावं कमालपुर वगडोली ननौता थाना ननौता जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल बैद्य इनक्लेव सुमननगर रानीपुर हरिद्वार 28 वर्ष ।
*बरामदगी-*
1- कुल 06.55 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 30,000/- रू0)
2- एक वाहन मो0 सा0 स्पलैण्डर
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शान्ति कुमार
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर)
3- कां0 महेन्द्र तोमर
4- कां0 जयदेव

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,