कोतवाली ज्वालापुर,ज्वालापुर पुलिस ने नौकरानी द्वारा घर के अंदर से की गई चोरी का कुछ ही घंटों में किया खुलासा,चोरी की कुल ₹6,24,000/- नगद व सोने-चांदी के आभूषण बरामद,अलमारी में पैसे रखते हुए देख मन में आया था लालच चोरी को दिया अंजाम2,77,000 पास में रखें और बाकि पैसे का थैला बाहर गली में रेत में छुपा दिया,वादी ने बताया कि उसने अपनी माँ के बोन कैंसर के इलाज के लिए रखे थे पैसे,ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपिता तुरंत पकड़ी गई,हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है की किरायदार या नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं ताकि भविष्य में कोई में किसी भी घटना से बचा जा सके।
दिनांक 10.10.2025 को वादी श्री मनीष चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा थाना हाजा पर सूचना दी गई कि उनके घर में कार्यरत नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी द्वारा दिनांक 08.10.2025 को घर में रखी नगदी ₹8,30,000/- तथा 04 जोड़ी बिछुए (चाँदी), 01 जोड़ी पाजेब (चाँदी) एवं 01 अंगूठी (सोने की) चोरी कर ली गई है।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 594/2025, धारा 306 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा तत्काल कई टीमों का गठन किया गया।
टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान वादी के घर में कार्यरत नौकरानी महिला पत्नी निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), हाल किरायेदार ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार संदिग्ध पाई गई।
पुलिस टीम द्वारा नौकरानी के कमरे पर दबिश दी गई, जहाँ वह मौजूद मिली। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की तथा बताया कि उसने वादी के पिता को अलमारी में पैसा रखते देखा था और उसी अवसर का लाभ उठाकर दिनांक 08.10.2025 को चोरी की।
उसके किराए के कमरे से ₹2,77,000/- नगद बरामद हुए। शेष राशि के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि बाकी रकम उसने घर के बाहर गली में रेत के नीचे छिपा रखी है। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा वहाँ से ₹3,47,000/- नगद, 04 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु), 01 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) एवं 01 अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गई।
इस प्रकार कुल ₹6,24,000/- नगद व सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए गए।
बरामदी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
अभियुक्ता के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी –*
1. ₹6,24,000/- (छः लाख चौबीस हजार रुपये) नगद
2. 04 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु)
3. 01 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु)
4. 01 अंगूठी (पीली धातु)
*नाम पता आरोपिता*
महिला निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, तहसील बिलारी, जिला मुरादाबाद (उ0प्र0)
हाल पता – किरायेदार ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार।
*पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
2. उ0नि0रविन्द्र जोशी
3. म0का0 रीता रावत
4. म0का0 पूनम सोरियाल
5. का0 नवीन क्षेत्री

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,