अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन,एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।
जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम बाड़ीटीप स्थिप स्टोन क्रेशरों पर अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर को 6 अक्टूबर को सीज किया गया था। इस स्टोन क्रेशर अर्थात अवनि स्टोन क्रेशर के संचालक द्वारा सील को तोड़कर क्रेशर संचालित किया जाने व अवैध खनिज को लिए जाने के कारण क्रेशर के संचालक एवम् मालिक के विरुद्ध कोतवाली लक्सर के एफआईआर दर्ज कराते हुए क्रेशर को पुनः सील किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
डीएम का अवैध खनन करने वालो पर सख्त एक्शन…एक स्टोन क्रेशर मालिक पर मुकदमा दर्ज…सील हुए स्टोन क्रेशर की सील फोड़कर कर रहा संचालित…टॉम ने अवनि स्टोन क्रेशर को फिर से किया सील…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,