“नो हेलमेट, नो फ्यूल”*श्रीमान जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार के निर्देश व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में रुड़की शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू,चालक बिना हेलमेट मिला तो नहीं मिलेगा गाड़ी के लिए तेल,एसपी देहात और एआरटीओ ने रुड़की क्षेत्र मे अभियान को दिखाई हरी झंड़ी,परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ SP देहात शेखर चंद सुयाल, ARTO कृष्ण पलड़िया व TI संदीप सिंह नेगी द्वारा शिखा पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे l
परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।
यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।
“आपकी सुरक्षा-आपका हेलमेट”

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,