थाना सिडकुल,आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत रोशनाबाद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित,त्यौहारों की रौनक बनाए रखने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल,भाईचारा बनाए रखने का भी रखा जाए विशेष ध्यान,गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन कराया जाना और साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए।
आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे थानाध्यक्ष सिडकुल सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग की अपील की गई।
त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत बाजार क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था, पार्किंग के निर्धारित स्थान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के उपायों को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन, साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए
क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सहयोग बनाए रखें, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। त्योहारों की रौनक तभी बनी रहती है जब समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर विश्वास कायम रहता है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे त्योहारों को उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…