हरिद्वार पुलिस,आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस की ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ की बातचीत,दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर सतर्कता एवं समन्वय बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद हरिद्वार की विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ बातचीत आयोजित की गई।
बैठक में शॉप मालिकों को अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, दुकानों के बाहर एवं अंदर लगे CCTV कैमरों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने, कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने, सुरक्षा गार्ड एवं डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
हरिद्वार पुलिस ने सभी व्यवसायियों से अनुरोध किया कि भीड़भाड़ वाले समय में सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों, सर्राफा गलियों एवं प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर गश्त व निगरानी बढ़ाई जा रही है।
हरिद्वार पुलिस जनपदवासियों से भी अपील करती है कि वे सतर्क रहें, सहयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना/चौकी को दें।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…