ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01शातिर चोर को चोरी की स्कूटी/मोटर साइकिल के साथ धर दवोचा,अभियुक्त के कव्जे से 01अदद स्कूटी एक्टिवा/01अदद मोटरसाइकिल हीरो सीडी डीलक्स बरामद।
दिनांक 07/07/2025 को वादी सीताराम पुत्र कल्लू सिंह निवासी छोले कुलचे की दुकान जगत पेट्रोल पम्प के बराबर खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की स्कूटी एक्टिवा नंबर UP15AS 7546 मोती महल मंडप रेलवे रोड से दिनांक 03/06/2025 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 धारा 303(2)BNS पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03/010/2025 को वादी प्रशान्त गर्ग निवासी मोहल्ला कोटरावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की मोटरसाइकिल होंडा HF डीलक्स नंबर HR06BF0791 दिनांक 02/10/2025 को पुल जटवाड़ा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 575/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार बरामदगी/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना स्तर पर उप निरीक्षक रविंद्र जोशी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।
टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया कड़ी सुराग रसी पता रसी कर अलग-अलग स्थान बदलकर साय कालीन चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की कार्रवाई की गई
दिनांक 04/10/2025 को दौराने चैकिंग अभियुक्त फरीद पुत्र शाहिद निवासी गायत्री विहार ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को चोरी की स्कूटी एक्टिवा नंबर UP-15AS-7546 के साथ रेगुलेटर निकट पुल जटवाड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशा देही पर पुरानी नहर पटरी से झाड़ियां में मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स नंबर HR-06BF-0791 बरामद की गई।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
बाद आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
फरीद पुत्र शाहिद निवासी गायत्री विहार सराय कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
1-स्कूटी एक्टिवा नंबर UP-15AS-7546
2-होंडा एचएफ डीलक्स HR-06BF-0791
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2-हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित
3-कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर
4-कांस्टेबल बृजमोहन

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।