हरिद्वार में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला : युवाओं को कौशल और रोजगार का अवसर
हरिद्वार। युवा शक्ति फाउंडेशन और एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर के सहयोग से निदेशालय ट्रेनिंग और अपॉइंटमेंट उत्तराखंड द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सिडकुल के एक होटल में किया गया। इन वक्ताओं ने अप्रेंटिसशिप के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार और उत्तराखंड राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में निदेशक ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और अपॉइंटमेंट संजय कुमार (आईएएस) ने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास का अवसर मिलेगा, जिससे न केवल वे दक्ष होंगे, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिससे उनकी क्षमता में वृद्धि होगी और औद्योगिक क्षेत्र को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होंगे। इस कार्यशाला का आयोजन युवाओं को रोजगार के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए किया गया। ताकि वे बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें। एसएमएयू चैंबर के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। कार्यशाला में उपस्थित उद्योगपतियों और अधिकारियों ने इस पहल को सराहा और इसे युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान अपर निदेशक ट्रेनिंग अप्रेंटिस अनिल कुमार त्रिपाठी, जनरल मैनेजर अप्रेंटिस वासु शर्मा, रीजनल डायरेक्टर रवि चिलुकोटी, उपनिदेशक अप्रेंटिस स्किल डेवलपमेंट विभाग उत्तराखंड शैलेंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बंद मकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर चोरों को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर, चोरी हुआ माल भी किया बरामद, नशा और अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद मकानों को बनाते थे निशाना,