कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस ने *“DRINK AND DRIVE” में एक अल्टो कार चालक को धर दबोचा,नशे में एक साईकिल सवार को टक्कर मारकर भागने का कर रहा था प्रयास,पुलिस ने चालक को धर दबोचकर कार को किया सीज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध चलाये जा रहे।
अभियान के अनुपालन में कल दिनांक 17.09.2025 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अल्टो कार चालक भगत सिंह चौक के पास एक साईकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जिस पर तत्काल रानीपुर पुलिस द्वारा भगत सिंह चौक पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
एवं मौके से वाहन अल्टो कार रजि0 के चालक साकेत कुमार राठौर पुत्र स्व0 शेर सिंह राठौर निवासी अशोक विहार कालोनी जगजीतपुर नियर शिवडेल स्कूल के पास कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार को नशे में वाहन चलाते हुये पाया गया।
जिनका पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कर चालक के विरुद्ध धारा 185 एम0वी0 एक्ट में कार्रवाई की गई व वाहन को सीज किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1. साकेत कुमार राठौर पुत्र स्व0 शेर सिंह राठौर निवासी अशोक विहार कालोनी जगजीतपुर नियर शिवडेल स्कूल के पास कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
*कार्यवाही-*
01 वाहन अल्टो कार
*पुलिस टीम-*
1. अ0उ0नि0 अशोक कुमार,
2. का0 बीरेन्द्र जोशी,
3. का0 गिरेन्द्र,

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,