कोतवाली नगर हरिद्वार,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की निरन्तर प्रभावी कार्यवाही जारी,शराब की खेप लेकर हरिद्वार आ रही कार पकड़ी,एक दबोचा दूसरा फरार, कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।
अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने दिनाँक 17.09.25 की रात चैकिंग के दौरान रामघाट के पास वाहन स्विफ्ट डिजायर को रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन को तेजी से आगे ले गया जिसे टीम ने कुछ दूरी पर ही पकड लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग गया।
पकड़े गए कार चालक को वाहन से ऊतार कर कार की चैकिंग की गई तो 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी चालक ने अपना नाम चन्द्रप्रकाश निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण निम्नवत है-*
मु0अ0स0 626/25 धारा -60/72 आबकारी अधिनियम
*बरामद माल-*
1- अंग्रेजी शराब ROYAL STAG- 10 पेटी
2- कार स्विफ्ट डिजायर
*विवरण आरोपित-*
चन्द्रप्रकाश पुत्र गरीबदास निवासी कृष्णा नगर थाना पल्लवपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह
2- उ0नि0 सुनील पन्त
3-कानि0 आनन्द तोमर
4-कानि0 अनिल सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,