थाना भगवानपुर,हरिद्वार पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त छापेमारी,मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, भण्डारण व सीसीटीवी कैमरो को किया गया चैक।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा /नशीले इंजेक्शन आदि) तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने आज दिनांक 17/09/2025 को ड्रग निरीक्षकों के साथ संयुक्त टीम बनाकर थाना क्षेत्र के लगभग 40 मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी की गई जिसमे चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोरो धारको के लाईसेन्स, भण्डारण व सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा कई मेडिकल स्टोरो से दवाईयो के सैम्पल लिये गये व 7 मेडिकल स्टोरो द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने मे लापरवाही बरती गई है उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे चालान की कार्यवाही की गई है। सभी को हिदायत की गई कि किसी भी प्रकार की नशे सम्बन्धी औषधि का वितरण ना किया जाये तथा मानको का पालन किया जाये ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,