थाना सिडकुल,ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर ग्राम हजारा ग्रांट में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम,नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना के तहत लोगो को दिलाई गई शपथ।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* एवं *नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव व जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 13.09.2024 को *हजारा ग्रांट* में *SSP हरिद्वार* के आदेश पर *चौपाल कार्यक्रम* आयोजित किया गया जिसमें नशे की रोकथाम के सम्बन्ध में ग्रामीणो के साथ *नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव* के सम्बन्ध में चर्चा की गई और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी जैसा कि नशे के कारोबारी के विरूद्ध की जाती है गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है। नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। *नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना* के तहत लोगो को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त *साइबर सरक्षा/ *यातायात सुरक्षा* के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। नशा मुक्त वाहिनी की पूरी टीम भी चौपाल कार्यक्रम में मौजुद रही।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,