थाना बहादराबाद,,,एसएसपी हरिद्वार की लीडरशिप में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार*
*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत थाना बहादराबाद ने की बड़ी कार्रवाई*
*किराए के मकान में चल रहे कच्ची शराब सप्लाई का किया भंडाफोड़*
*350 लीटर कच्ची शराब, देशी शराब के खाली पव्वों की बॉटल व गैंस सिलेंडर बरामद*
*किराए के मकान में किया जा रहा था कच्ची शराब का भंडारण*
*देशी शराब के पव्वों की खाली बोतलों में भरकर सप्लाई करने का था प्लान*
*हरिद्वार पुलिस की सतर्कता आई काम, 02 शराब तस्कर दबोचे*
*नशा तस्करी के खिलाफ हमारी कार्यवाही लगातार जारी है, हम जनता से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हैं- एसएसपी हरिद्वार*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
थाना बहादराबाद पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वेद सिटी ग्राम अहमदपुर में स्थित एक मकान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को दबोच कर 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त देशी शराब के खाकी पव्वों की बोतलें व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 25-25 लीटर के 4 डब्बे भी बरामद किए हैं जिसमें अभियुक्तगण द्वारा कच्ची शराब रखी गयी थी।
आरोपियों द्वारा किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण किया जा रहा था जहाँ से आरोपियों द्वारा कच्ची शराब को अंग्रेजी/देशी शराब के पव्वों की खाली बोतलों में भरकर सप्लाई करते थे।
बरामद कच्ची शराब के सैंपल को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा जाएगा और कैमिकल के स्रोत के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1. परिक्षित शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
2. हिमांशु शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
*बरामदगी:*
– कुल 350 लीटर कच्ची शराब
– विभिन्न ब्रांडों के खाली व भरे हुए अध्धे व पव्वे
– 1 गैस सिलेंडर
– कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 4 डब्बे
*पुलिस टीम:*
– थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
– उ0नि0 अमित नौटियाल
– उ0नि0 विजय प्रकाश
– कानि0 वीरेन्द्र चौहान
– कानि0 जयपाल
– कानि0 विकास थापा
– कानि0 चालक वीरेन्द्र

More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…