थाना सिडकुल,SSP हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई,थाना सिडकुल पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पर 24 के विरुध्द की कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल/ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 24 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹6000/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया।
सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाएगा और न ही स्वयं पिएगा।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 15 वाहनों को भी सीज़ किया गया। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक महिपाल सैनी
2. उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
3. महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट
4. चेतक कर्मगण।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,