कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 5000 के ईनामी अपराधी को धर दबोचा,करीब 03 साल से लगातार फरार चल रहा था आरोपी*
कोतवाली रानीपुर पर वर्ष 2022 में दिनांक 23.12.2022 को वादी मोहित चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सीतापुर, ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर अभियुक्त प्रवेश साबरी व अन्य के विरुद्ध आपसी मिलीभगत और षड्यंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर वादी से कुल ₹42,16,000/- (बयालिस लाख सोलह हजार रुपये) की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा अपराध सं0–634/22, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर उनकी लगातार तलाश की जाती रही। किंतु घटना का मास्टरमाइंड आरोपी प्रवेश साबरी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी हेतु कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार छिपता रहा। उसके विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया।
लगातार प्रयासों के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आज दिनांक 03.09.2025 को आरोपी प्रवेश साबरी पुत्र जमील अहमद, निवासी कुरैशीयो वाली गली, मुकर्रबपुर, पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष को ग्राम मुकर्रबुर पिरान कलियर से दबोचा।
आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता इनामी*
प्रवेश साबरी पुत्र जमील अहमद निवासी कुरैशीयो वाली गली मुकर्रबपुर, पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
उम्र-34 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 पूनम प्रजापति, एसआईएस शाखा—विवेचक
3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
4. हे0का0 विमल नेगी
5. का0 विवेक गुसांई

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,