कोतवाली नगर,हरिद्वार पुलिस की मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापामारी से मेडिकल संचालकों में हड़कंप,मेडिकल स्टोरो में लगे CCTV कैमरों का किया निरीक्षण,मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे न होने पर 14 मेडकल स्टोरो का किया धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान,एक लाख चालिस हजार रुपये की धनराशि जुर्माने से किया गया दण्डित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मेडिकल स्टोरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे व अन्य अनियमितताओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के संपूर्ण मेडिकल स्टोरो की चैकिंग हेतु थाने से पुलिस टीमें गणित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर लगे CCTV कैमरों की व्यवस्था एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे। जिन मैडिकल स्टोरो में CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे उनके मेडिकल स्वामीयो का मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अन्तर्गत धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर *एक लाख चालिस हजार 140000/ रुपये धनराशि के जुर्माने से दण्डित किया गया* चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

More Stories
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…
लक्सर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा मुक्त जनपद अभियान में 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और मोबाइल के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह की सख्ती का दिख रहा असर…