कोतवाली सिडकुल,पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते की गयी थी ललित की हत्या,दोस्त ने ही नींद के आगोश में सोये दोस्त की हत्या की,पहले सिर पर किया हथौड़े से वार, फिर दुपट्टे से घोंटा गला,मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,हत्यारोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की है तैयारी।
दिनांक 30-08-2025 को सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस शिकायतकर्ता के घर पर पहुंची तो शिकायतकर्ता मकान मालिक ने बताया कि मकान में निवासरत एक किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ में नाजायज संबंध का शक होने पर रात में सोये हुए अपने साथी ललित का सिर में हथौड़े से वार कर और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है।
मकान मालिक सुखबीर सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 438/25 धारा 103(1)BNS बनाम धर्मेंद्र पंजीकृत किया गया तथा मकान मालिक सुखबीर के समक्ष ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण हत्यारोपी-*
धर्मेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष।
*बरामदगी-*
1- एक हथोड़ा (हत्या में प्रयुक्त)
2- अन्य कपड़े इत्यादि
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी
2. उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट
3. हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग
4. कांस्टेबल सुंदर सिंह

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…