कोतवाली ज्वालापुर,ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी बाबाओं को विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत ज्वालापुर पुलिस ने 01 बेहरुपिया बाबा दबोचा,जादू टोना आदि कलाओं से कर रहा था लोगों को आकर्षित।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति बाबाओं के भेष में तंत्र-मंत्र व जादू-टोना दिखाकर आमजन एवं यात्रियों को आकर्षित कर भीड़ एकत्र कर रहा था।
जिससे कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना उत्पन्न हो रही थी।
उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़कर धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. में हिरासत में लिया गया।
व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता बेहरुपिया*
हरजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. श्री सुखचैन सिंह
निवासी पटटीयां कॉलोनी, थाना सलीम टापड़ी, जिला लुधियाना (पंजाब)
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2. का0 ताजबर सिंह
3. का0 संदीप कुमार

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…