कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की गिरफ्त में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदमाश,महिला से चैन स्नेचिगं की घटना को दिया था अंजाम, साथी की तलाश जारी,आरोपी को पानीपत हरियाणा से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस।
दिनांक 15.08.25 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र गोविन्दपुरी में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर वादी अमन कौशिक स्व0 बिशनलाल शर्मा निवासी 51 गोविन्दपुरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 15.08.25 मु0अ0सं0 420 वर्ष 2025 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीमें गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज चैक कर कठिन परिश्रम करते हुये घटना में सम्मलित आरोपी सोनू पुत्र बृजपाल को रेलवे स्टेशन पानीपत हरियाणा से दबोचा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- अभियुक्त सोनू पुत्र बृजपाल निवासी नयाबांस थाना झिझांना जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी*
मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन नेगी
2- का0 44 सुनिल शर्मा
3- का0 329 नवीन क्षेत्री
4- का0 123 हरवीर

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…