कोतवाली गंगनगर पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, नशा करने के लिये करता था चोरी,शत प्रतिशत माल बरामद, गंगनहर पुलिस की सटीक कार्यवाही*
दिनांक 15.08.2025 को वादी बलप्रीत सिंह कालरा पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह कालरा निवासी 1377/1 जादूगर रोड रुड़की जनपद हरिद्वार ने प्रार्थना पत्र दिया की उनके निर्माणाधीन मकान से सरिया व तार का बंडल चोरी किए हुआ है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 361/25, धारा 305A BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली गंगनहर द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, मुखबिर तंत्र एक्टिवेट किये तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल संदिग्धों से पूछताछ की। किंतु प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हुआ।
दिनांक 16.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पनियाला अंडरपास से अभियुक्त आबिद पुत्र मोहम्मद शकील (उम्र 36 वर्ष) को चोरी किए गए सामान सहित हिरासत में लिया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*बरामदगी*
1. एक अदद सफेद प्लास्टिक के तार का बंडल।
2. 21 अदद सरिया के टुकड़े।
*नाम पता अभियुक्त*
आबिद पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मकान नंबर 81, वार्ड नंबर 34, शक्ति मोहल्ला, सोत बी, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक पंकज कुमार
2. कांस्टेबल अजय
3. कांस्टेबल प्रीतम

More Stories
सिडकुल पुलिस और AHTU ने की होटल युवराज पर छापेमारी; देह व्यापार का भंडाफोड़ कर, 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार और 2 पीड़ित महिलाएं सकुशल की बरामद…
हरिद्वार में युद्ध स्तर पर चल रहा गड्ढा मुक्त अभियान: अर्धकुंभ तीर्थयात्रियों और रहवासियों की सुगमता के लिए रात में भी सड़कों की मरम्मत में जुटे पीडब्लूडी अधिकारी व कर्मचारी, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, 80 फीसदी सड़कें हो चुकी हैं ठीक…
हरिद्वार में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई:डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर ओवरस्पीडिंग और नियमों की अनदेखी पर एक ही दिन में 127 चालान और भारी हुआ जुर्माना…